नीमच।महेंद्र उपाध्याय। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम धनेरिया खुर्द की एक महिला ने चोरी और लूट की घटना में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौ
ंपकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना को करीब एक माह बीत जाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।ज्ञापन के अनुसार, श्यामाबाई पति विक्रम सिंह सौंधिया राजपूत, निवासी धनेरिया खुर्द ने बताया कि 1 जुलाई 2026 की रात करीब 2 बजे सगराना निवासी विजय सिंह पिता ईश्वर सिंह एवं गजेंद्र सिंह पिता गोविंद सिंह उसके घर पहुंचे। पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने पहले उसके पति को शराब लेने के बहाने घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद घर में रखे दो तोला सोने का टण्डा, आधा तोला सोने की कान की झुमकियां और करीब 50 ग्राम व
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now