नीमच।महेंद्र उपाध्याय।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक व पुलिस उप महा निरीक्षक के निर्देशन एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नारकोटिक्स सेल थाना इंदौर प्रकोष्ठ नीमच के थाना प्रभारी तेजेन्द्र सिंह सेंगर व उनकी टीम द्वारा
अवैध मादक पदार्थो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक गोपनीय सूचना के आधार पर हवाई पट्टी रोड के पास महू नीमच बायपास हाईवे रोड पर एक मोटर सायकल सवार के कब्जे से 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हैरोईन(स्मैक) ओर 300 ग्राम अल्प्राजोलम कुल कीमती 34 लाख रूपये की जब्त कर आरोपी व्यक्ति को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।मामले में नारकोटिक्स सेल द्वरा अपराध पंजीबद्व कर गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थ के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। कार्यवाही में थाना प्रभारी तेजेन्द्र सिंह सेंगर व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now