नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। मतदाता सूची में अनियमितताओं और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी नीमच ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी
एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन से रैली निकाली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय की ओर बड़ी। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम पराग जैन को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची में गड़बड़ियों की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराने सहित विभिन्न मांगें उठाईं।रैली को देखते हुए पुलिस ने शहर में जगह-जगह बैरिकेडिंग की थी।संजीवनी पुलिया के समीप पुलिस ने मजबूत बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी की। मौके पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। बाद में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now