नीमच। महेंद्र उपाध्याय।नीमच विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर द्वारा 26 अक्टूबर को प्रातः शुभ मुहूर्त में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही प्रातः 11.30 बजे गाँधी भवन नीमच में कांग्रेस प्रत्याशी उमरा
वसिंह के चुनाव संचालन हेतु मुख्य कार्यालय का शुभारंभ शुभ मुहूर्त में नीमच जिला प्रभारी नूरी खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में गरिमा और सादगीपूर्ण ढंग से किया जाएगा।ज़िला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओम शर्मा,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय राकेश अहीर, महेंद्र मोनू लोक्स, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विनोदसिंह भंवरासा, बलवंत पाटीदार, जीरन ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक ने कार्यकर्ताओं से इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित होकर एकजुटता का परिचय देने और गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now