नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच दौरे से पहले रविवार को जिले की सियासत गरमा गई। गांधीसागर अभयारण्य में चीता प्रोजेक्ट के तहत चीतों को छोड़े जाने के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने जिला कांग्रेस अध्यक
्ष तरुण बाहेती को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।सुबह के समय कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा पुलिस बल के साथ बाहेती के आवास पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी के बाद बाहेती को घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। आवास के मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद शहर में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन या काले झंडे दिखाए जाने की आशंका के चलते पुलिस ने यह कदम उठाया है। हालांकि पुलिस की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now