निंबाहेड़ा।महेंद्र उपाध्याय।राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर निंबाहेड़ा छोटी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सोमवार को सुबह 10:00 बजे निंबाहेड़ा स्थित पेच
परिसर से जुलूस के रूप में बड़े ही जोश से कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के मौजूदगी में मंत्री आंजना ने निर्वाचन अधिकारी रमेश सीरवी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मंत्री आंजना का नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद कार्यकर्ताओं ने मंत्री आंजना के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र निंबाहेड़ा छोटी सादड़ी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now