नीमच,।महेन्द्र उपाध्याय। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय समारोह सह हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेच
ा ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने अपना पूरा जीवन शिक्षा, समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं के समाधान में मार्गदर्शन करते हैं।समारोह में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, वंदना खंडेलवाल, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव भी मंचासीन रहे। सखलेचा ने बताया कि नीमच में डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित है, वहीं सिंगोली में भी प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है और रतनगढ़ में स्थापना की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now