नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को नीमच शहर गणपति बप्पा के जयकारों, ढोल-डीजे की गूंज और धार्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया। दस दिवसीय गणेशोत्सव के समापन पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भगवान श्री
गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भव्य चल समारोह निकाले गए। इनमें अखाड़ों के करतब,आकर्षक झांकियां और युवाओं का उत्साह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। देर रात तक शहर के प्रमुख मार्गों पर गणपति भक्तों की भीड़ दिखाई दी।
*माधवपुरी बालाजी से शुरू हुआ भव्य चल समारोह*
महू रोड स्थित श्री माधवपुरी बालाजी एवं श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर से बजरंग व्यायाम शाला के अखाड़े के साथ भव्य चल समारोह निकाला गया। सबसे आगे डीजे पर धार्मिक भजनों की प्रस्तुति हो रही थी,जबकि ढोल की थाप पर युवा नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। अखाड़े के युवाओं ने विभिन्न हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। इसके पीछे अखाड़े के उस्ताद चल रहे थ
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now