नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। वाल्मीकि समाज के आराध्य लोकदेवता गोगा देवजी के निशानों (छड़ी) की सेवा का दौर इन दिनों श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी है। सावन माह की मोना पंचमी के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान एवं ध
ार्मिक परंपराओं के अनुसार स्थापित किए गए निशानों की समाजजन सवा माह तक नियमित रूप से सेवा कर रहे हैं। इसी धार्मिक परंपरा के तहत शनिवार को न्योते पर गोगा देवजी के निशानों का कारवां बैंड-बाजों और ढोल की थाप के साथ निकला।वाल्मीकि समाज के सदस्यों ने बताया कि गोगा देवजी के निशानों की सेवा समाज की वर्षों पुरानी धार्मिक एवं आस्था से जुड़ी परंपरा है। मोना पंचमी से शुरू होने वाली यह सेवा गोगा नवमी तक करीब सवा माह तक चलती है। इस दौरान समाजजन निशानों की पूजा-अर्चना करते हैं और विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। कई सेवक इस अवधि में अखंड व्रत रखते हुए नंगे पैर रहकर निशान एवं गोरखी छड़ी की सेवा भी करते हैं।
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now