नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। पैगम्बरे-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की योमे विलादत के मुबारक मौके पर बुधवार को नीमच में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस पूरी अकीदत,जोश और मोहब्बत के साथ निकाला गया। जुलूस क
ी शुरुआत सुबह 10 बजे नीमच कैंट स्थित जामा मस्जिद से परचम-कुशाई के साथ हुई। जुलूस में बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के लोग शरीक हुए और आमद-ए-मुस्तफा के पैगाम को आम किया।जुलूस में मदरसों के बच्चे, मुस्लिम समाज के युवा, पुरुष, बालिकाएं एवं महिलाएं बड़ी तादाद में शामिल हुए। हाथों में इस्लामी परचम लिए अकीदतमंद पूरे जोश के साथ जुलूस में आगे बढ़ रहे थे। बैंड-बाजों ओर डीजे की सदाओं के बीच जुलूस का माहौल पूरी तरह रूहानी और खुशनुमा नजर आया। शहर काजी, अंजुमने मिल्लते इस्लाम के कमेटी पदाधिकारी एवं मेम्बरान सहित समाज के विभिन्न जिम्मेदारान भी जुलूस में मौजूद रहे।जुलूस जामा मस्जिद से रवाना होकर फव्वारा चौक, ब
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now