नीमच।महेंदर उपाध्याय।रामपुरा कृषि उपज उपमंडी प्रांगण,रामपुरा में रविवार को धार्मिक आस्था और विकास का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां “श्री संकट मोचन बालाजी नवनिर्मित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव” के साथ लगभग 154.73 लाख
रुपये की लागत से निर्मित उपमंडी शेड का लोकार्पण भव्य समारोह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, किसान, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए महोत्सव की शुरुआत 1 मई से धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई थी, जिसमें कलश यात्रा, अभिषेक, हवन एवं विभिन्न पूजन विधियां दो दिनों तक निरंतर आयोजित की गईं। 3 मई को मुख्य आयोजन दिवस पर प्राण प्रतिष्ठा एवं शिखर प्रतिष्ठा विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुई। इसके पश्चात शाम को महाआरती और महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के पूज्य संत बालमुकुं
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now