नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। लंबित मांगों को लेकर मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में प्रदेशभर के कोटवारों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रांतीय अध्यक्ष हरवीर सिंह यादव के आह्वान पर नीमच सहित
प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कोटवार 22 से 28 अक्टूबर तक सात दिवसीय कामबंद हड़ताल पर बैठ गए हैं। गुरुवार को नीमच जिला कलेक्टर कार्यालय पर भी जिलेभर के कोटवारों ने धरना शुरू कर दिया।उज्जैन संभाग के संगठन मंत्री सोहनलाल सूर्यवंशी ने बताया कि कोटवार वर्षों से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, कलेक्टर, तहसीलदार और विधायकों को ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोटवारों को मात्र 8 से 9 हजार रुपये वेतन मिल रहा है। महंगाई के दौर में इतनी कम राशि में परिवार का पालन-पोषण करना और बच्चों की शिक्षा का खर्
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now