नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।विजयादशमी के पावन पर्व पर मंगलवार को नीमच पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का आयोजन विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने श
स्त्रों और पुलिस वाहनों का पूजन कर जिले में शांति, सौहार्द, सामाजिक समरसता और सुख-समृद्धि की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन और हवन के साथ विजयादशमी पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार,भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास सहित अन्य अधिकारियों ने पंडित घनश्याम शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों एवं पुलिस वाहनों का पूजन किया। इस दौरान परंपरानुसार प्रतीकात्मक रूप से कद्दू की बलि दी गई। इसके बाद जिले की खुशहाली, उन्नति और नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए ह
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now