नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।नीमच-राजस्थान सीमा पर स्थित नयागांव आरटीओ बैरियर पर सोमवार शाम उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब आरटीओ टोल कर्मचारियों द्वारा एक ट्रक चालक को थप्पड़ मार दिया गया। घटना से आक्रोशित ट्रक चालकों ने अ
वैध वसूली और कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। इसी दौरान बैरियर परिसर में बनी एक गुमटी में आगजनी की घटना भी सामने आई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहनों की जांच के दौरान आरटीओ कर्मचारियों और एक ट्रक चालक के बीच विवाद हुआ था। चालक को थप्पड़ मारे जाने की बात फैलते ही बड़ी संख्या में ट्रक चालक एकत्रित हो गए और बैरियर की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। चालकों ने कथित अवैध वसूली पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।चक्काजाम के कारण नीमच-मऊ मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now