नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास
ने दशहरा मैदान पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और दशहरा समिति के सदस्यों को सुरक्षा,भीड़ प्रबंधन, पार्किंग तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रावण दहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।कलेक्टर ने दशहरा मैदान में सुरक्षा की दृष्टि से इनर और आउटर डबल बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रावण दहन के दौरान कोई भी व्यक्ति पुतले के नजदीक नहीं पहुंच सके। इसके साथ ही मैदान में भीड़ के आवागमन को नियंत्रित करने और लोगों की सुविधा के लिए प्रवेश एवं
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now