नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। नीमच जिले के ग्राम हिंगोरिया में कृषि भूमि पर कब्जे के विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले में भाजपा जिला मंत्री एवं नमो ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा और उनके साथियों पर जबरन कब्जे की कोशिश,
गाली-गलौज तथा मारपीट के आरोप लगाते हुए शनिवार को नागदा समाज एवं ग्रामवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। समाजजनों ने कार्यालय परिसर में धरना दिया, रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद विधायक दिलीप सिंह परिहार को भी ज्ञापन देकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई।
**वसीयत में मिली भूमि पर 25 साल से कब्जे का दावा**
ज्ञापन में ग्राम हिंगोरिया निवासी मनीष पिता चंद्रशेखर की कृषि भूमि को लेकर चल रहे विवाद का उल्लेख किया गया है। आवेदन के अनुसार, सर्वे नंबर 64, रकबा 0.219 हेक्टेयर की भूमि वसीयत के माध
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now