नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। नीमच में दीपावली पर लगने वाले पटाखा बाजार का स्थान बदलने के प्रशासन के निर्णय से पटाखा व्यापारी नाराज हैं। वर्षों से नंबर-2 स्कूल मैदान में दुकानें लगाने वाले करीब 100 व्यापारियों ने इस बार पीजी
कॉलेज मैदान में बाजार लगाने के फैसले का विरोध करते हुए दुकानें नहीं लगाने का निर्णय लिया है। व्यापारियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए 40 नंबर चौराहे पर प्रदर्शन करने की बात भी कही है।व्यापारियों का कहना है कि पीजी कॉलेज मैदान शहर से दूर होने के कारण वहां ग्राहकी प्रभावित होगी। इससे उनके व्यापार पर असर पड़ेगा और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनका तर्क है कि दीपावली के दौरान पटाखा बाजार ऐसी जगह लगना चाहिए, जहां आमजन आसानी से पहुंच सकें और व्यापारियों को भी पर्याप्त ग्राहक मिल सकें।व्यापारियों ने प्रशासन के समक्ष नंबर-2 स्कूल मैदान, जीवाजीराव छात्रावास अथवा मिडिल स्कूल मैदान में बाजार लगाने के वि
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now