नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। पति की मृत्यु के बाद अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ जीवनयापन कर रही विधवा ललिताबाई बैरागी ने जमीन पर कथित कब्जे और धमकियों से परेशान होकर कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। रामपुरा निवासी महिला ने प्
रशासन को आवेदन सौंपकर जमीन से कब्जा हटवाने, सुरक्षा प्रदान करने और संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त जमीन मंदिर की बताई जा रही है।आवेदन के अनुसार, ग्राम सोनडी क्षेत्र में सर्वे क्रमांक 48, 49 और 50 की जमीन पहले उनके पति ने लीज पर दी थी। लीज अवधि समाप्त होने के बाद ललिताबाई ने यह जमीन जगदीश रावत को लीज पर दे दी। महिला का आरोप है कि मोटाजी चावड़ा और कारू रावत पटेल जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं।ललिताबाई ने आवेदन में आरोप लगाया कि संबंधित लोग जमीन को लेकर विवाद करते हैं, मारपीट का प्रयास करते हैं और खेत पर जाने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। इससे वह और उनकी
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now