नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। मानदेय और लंबित भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर महिला स्वयं सहायता समूह संचालकों एवं महिला रसोइयों की 21 सितंबर से शुरू हुई चौका-चूल्हा बंद हड़ताल जारी है। मंगलवार को संगठन की ओर से मुख्यमंत्र
ी के नाम कलेक्टर प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर समय पर भुगतान, मानदेय बढ़ाने, 10 माह के बजाय 12 माह का भुगतान सहित विभिन्न मांगें रखी गईं।महिला समूह संचालकों का कहना है कि आंगनवाड़ी, पूरक पोषण आहार और शासकीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन के बावजूद उन्हें सीमित मानदेय और भुगतान में देरी के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने लंबित राशि तत्काल जारी करने, पोषण आहार की लागत एवं खाद्यान्न मात्रा बढ़ाने, रसोइयों को ड्रेस के लिए वार्षिक राशि देने, भोजन के बाद बच्चों की जूठी थालियां साफ करने के लिए अतिरिक्त मानदेय या सहायिका उपलब्ध कराने तथा कागजी प्रक्रिया सरल करने की मा
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now