नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। मनासा तहसील क्षेत्र के मालाहेड़ा, देवरी परदा, सुंडी और मोखमपुरा सहित आसपास के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर क्षेत्र की बदहाल सड़कों और पुलिया के अभाव की समस्या को लेकर ज
्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कलेक्टर प्रतिनिधि को ज्ञापन देकर तीन प्रमुख ग्रामीण संपर्क मार्गों के नवनिर्माण तथा बरसाती नालों पर पक्की पुलिया निर्माण की मांग की।ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि मालाहेड़ा से देवरी परदा,सुंडी से चारभुजा की बारद तथा मोखमपुरा से देवरी परदा मार्ग वर्तमान में पूरी तरह बदहाल हैं। बारिश के दौरान इन मार्गों पर बने बरसाती नालों और खालों पर पुलिया नहीं होने से पानी सड़क के ऊपर से बहता है। इसके चलते कई दिनों तक गांवों का आपसी संपर्क और तहसील मुख्यालय से आवागमन प्रभावित रहता है। आपात स्थिति में एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों के गांव तक पहुंचने में भी परेशानी होती है।ग्रामीणों ने व
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now