नीमच। महेंद्र उपाध्याय। नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन में सोमवार को रखे गए सभी 28 प्रस्ताव बहुमत से पारित किए गए। सम्मेलन में करीब 40 साल बाद नगरपालिका की भूमि पर आवासीय एवं व्यावसायिक कॉलोनी विकसित करने का महत्
वपूर्ण प्रस्ताव मंजूर हुआ। नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि कॉलोनी विकसित होने से नगरपालिका को करोड़ों रुपये की आय होने की उम्मीद है। साथ ही नागरिकों को आवास एवं व्यवसाय के लिए भूमि उपलब्ध होगी और नगरपालिका की जमीन का नियोजित उपयोग हो सकेगा।सम्मेलन में जाजू सागर बांध को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए करीब 53 लाख रुपये के कार्यों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा सीआरपीएफ रोड, विजय टॉकीज रोड, फव्वारा चौक, मेसी शोरूम चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों के डामरीकरण एवं सीसी रोड से जुड़े कार्यों पर भी निर्णय लिया गया। टैगोर मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाइन डालने की योजना को भी स्वीकृति मि
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now