नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।राष्ट्रीय गौ रक्षा दल मध्य प्रदेश एवं गो पुत्र सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सात माता मंदिर परिसर में गोवंश संरक्षण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर के गौ सेवक शामिल हुए।
इस दौरान गोवंश की स्थिति, गोशालाओं की व्यवस्थाओं, गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आगामी रणनीति तय की गई।राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के सदस्य महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य गोमाता के संरक्षण और उनकी बेहतर व्यवस्था को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में गोशालाएं संचालित हैं और शासन द्वारा उन्हें अनुदान भी दिया जाता है, इसके बावजूद बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों पर बैठा दिखाई देता है। इससे जहां यातायात प्रभावित होता है, वहीं गोवंश के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने गोवंश को गोशालाओं में उचित स्थान उपलब्ध
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now