नीमच। महेंद्र उपाध्याय। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व नीमच शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राष्ट्रप्रेम की भावना अब बाजारों
में भी दिखाई देने लगी है। शहर के प्रमुख टैगोर मार्ग पर तिरंगे और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी सामग्री की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक लोगों की भीड़ उमड़ रही है।टैगोर मार्ग पर करीब 30 से अधिक दुकानें तिरंगे एवं देशभक्ति से संबंधित सामग्री से सजी हुई हैं। यहां राष्ट्रीय ध्वज के अलावा दोपहिया वाहनों पर लगाने वाले छोटे तिरंगे, स्टीकर, रिबन, बैज, दुपट्टे, हेयर बैंड, हैंड बैंड, तिरंगे रंग की कैप, गुब्बारे, टी-शर्ट, तिरंगा मालाएं सहित विभिन्न आकर्षक सामग्री उपलब्ध है।बाजार में बच्चे, युवा, महिलाएं और परिवार अपने घरों एवं वाहनों को तिरंगे के रंगों से सजाने के लिए उत्साहपूर्वक खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। नीम
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now