नीमच। महेंद्र उपाध्याय। जिले की डिकेन पुलिस चौकी में दो डंपर चालकों को से अवैध हिरासत में रखकर मारपीट करने, धमकाने और वाहन छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित डंपर चालक सा
ंवरा गुर्जर और प्रधान मीणा ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों चालकों को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा तथा जांच के निर्देश दिए हैं।शिकायत में दोनों चालकों ने बताया कि 6 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे वे डंपर क्रमांक आरजे 09 जीसी 6566 से रतनगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डिकेन चौकी पुलिस ने वाहन को रोक लिया। आरोप है कि चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान डंपर को डिकेन चौकी ले गए और दोनों चालकों को भी कथित रूप से
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now