नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। मनासा तहसील के ग्राम बालागंज की 26 वर्षीय विवाहिता पूजा पति बलराम ओड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया। मृतका के परिजनों और
ग्रामीणों ने जिला अस्पताल के बाहर शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया तथा आरोपी पति की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। साथ ही पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग भी की गई।परिजनों का आरोप है कि मृतका का पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। उनका कहना है कि घटना के समय पति भी उसी कमरे में मौजूद था, जिससे उसकी भूमिका संदेह के घेरे में है। परिजनों का आरोप है कि लगातार हो रही प्रताड़ना के कारण पूजा लंबे
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now