नीमच। महेंद्र उपाध्याय। जावद नगर स्थित प्राचीन गोरखनाथ आश्रम में 17 जुलाई को संत योगी मौज नाथ के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर रविवार को नाथ योगी समाज का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में संत, महंत एवं समाजजन जावद
बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। घटना के बाद से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।गौरतलब है कि 17 जुलाई को जावद नगर के सीएम राइज स्कूल के समीप स्थित प्राचीन गोरखनाथ आश्रम में कब्जे को लेकर विवाद के दौरान आश्रम में निवासरत योगी मौज नाथ उम्र 65 वर्ष के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। घटना का वीडियो भी
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now