नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। नीमच सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भादवामाता के समीप रायसिंहपुरा रोड स्थित एक खेत के कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव
को कुएं से बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार रायसिंहपुरा गांव में बिहारी बंजारा के खेत स्थित कुएं में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नीमच सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया।पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है,जिसके कारण मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव की स्थिति को देखते हुए पहचान करने में भी कठिनाई आ रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।श
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now