[video width="568" height="320" mp4="https://sagarmanthannews.in/wp-content/uploads/2026/06/YouCut_20260605_153101300.mp4"][/video]
नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था बी.आर.फाउंडेशन
द्वारा शुक्रवार को नीमच शहर में पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षी संरक्षण को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। संस्था ने अंबेडकर चौराहा पर आम नागरिकों को निःशुल्क सकोरे एवं पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की गई।अभियान के तहत संस्था के सदस्यों ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक एवं प्रशासनिक स्थलों जैसे एसपी कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, सीआरपीएफ कैंपस,केंट थाना तथा गांधी वाटिका सहित कई स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी से भरे सकोरे स्थापित किए। भीषण गर्मी के बीच पक्षियों की प्यास बुझाने क
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now