नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। वीर शहीदों की स्मृति और स्वतंत्रता संग्राम में नीमच के ऐतिहासिक योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा बुधवार को नीमच गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ
शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया गया। इसके साथ ही पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने प्रातः 8 बजे शहीद पार्क पहुंचकर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों ने उस ऐतिहासिक बरगद के वृक्ष पर भी पुष्पांजलि अर्पित की, जिस पर स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों को फांसी दी गई थी।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात शहीद पार्क परिसर में पौधारोपण किया गया। अतिथियों ने स्वयं पौधे रोप
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now