नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।नगर पालिका परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के अवसर पर गांधी वाटिका के पास स्थित पारसी बावड़ी पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों की स्
वच्छता बनाए रखने के साथ शहरवासियों को पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जलकल सभापति छाया वीरेंद्र जायसवाल की उपस्थिति में नगरपालिका के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने पार्क और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। कार्यक्रम के दौरान छाया वीरेंद्र जायसवाल ने बगीचा शाखा,स्वास्थ्य शाखा और जलकल शाखा के कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई अभियान में भाग लिया।अभियान की शुरुआत पार्क में स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं को नमन कर की गई। इसके बाद सभी ने
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now