नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। शहर के बंगला नंबर 55 क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई जीव हत्या की घटना को लेकर गौ सेवा समिति नीमच एवं गौ सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संगठन
ने मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ रासुका के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की।गौ सेवा दल के पदाधिकारियों ने एसपी को बताया कि 10-11 मई की मध्यरात्रि करीब 3 बजे बंगला नंबर 55 क्षेत्र में एक तीन पहिया टेंपो वाहन से जीव हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर खून के निशान और अन्य संदिग्ध परिस्थितियां मिलने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। संगठन का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं शहर की शांति और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं।ज्ञापन में गौ सेवकों ने मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनराव
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now