[video width="568" height="320" mp4="https://sagarmanthannews.in/wp-content/uploads/2026/04/YouCut_20260428_175217345.mp4"][/video]
नीमच। महेंद्र उपाध्याय।जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेताखेड़ा डोरिया के एक
पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक ओर कलेक्टर के नाम आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित राजुलाल ओड ने जनसुनवाई में शिकायत करते हुए बताया कि करीब 15 लोगों ने उनके घर पर धावा बोलकर धारदार हथियारों से हमला किया, लेकिन पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई नहीं की और उल्टा रुपए मांगने के आरोप भी लगाए गए हैं।आवेदन के अनुसार घटना 24 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे की है, जब पीड़ित अपने घर के बाहर था। तभी एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आरोपी पहुंचे और लाठी, डंडे, तलवार व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि सभी आरोपी नशे की हालत में थे और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now