नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर वेंकटेश्वर मित्र मंडल द्वारा सेवा और संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। मंडल के सदस्यों ने सुखानंद धाम पहुंचकर वानरों की विशेष सेवा का आयोजन
किया,जिसमें 651 किलो फलों के साथ केले,चने,बाटी और गुड़ का वितरण किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बेजुबान जीवों के प्रति दया और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था।मंडल के सदस्य किशोर चंदेल ने सागर मंथन को बताया कि वेंकटेश्वर मित्र मंडल निरंतर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहा है। हनुमान जन्मोत्सव के इस विशेष अवसर पर वानरों की सेवा कर भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धा अर्पित की गई। उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा पूर्व में भी सर्दी के मौसम में 351 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए थे। इसके अलावा 751 किलो सब्जियां एकत्र कर गौशालाओं और अन्य स्थानों पर गायों को खिलाने का कार्य भी किया गया है।मंडल के सदस्
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now