नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। शहर के झांझरवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फ्रूट कोल्ड स्टोरेज में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं दूर से दिखाई देने लगे, जिससे आसपास स्थित उ
द्योगों और फैक्ट्रियों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।जानकारी के अनुसार कोल्ड स्टोरेज के अंदर बड़ी मात्रा में फल और पैकिंग सामग्री रखी हुई थी। आग लगते ही इन ज्वलनशील वस्तुओं के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते धुएं का गुबार पूरे इंडस्ट्रियल क्षेत्र में फैल गया, जिससे वहां काम कर रहे लोगों में घबराहट फैल गई।सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए काफी देर तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लगातार पानी की बौछारों
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now