नीमच। महेन्द्र उपध्याय।शहर की पावन धरा पर एक बार फिर आस्था, उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला,जब खाटू श्याम को समर्पित 30 वें रंग-रंगीले फाग महोत्सव का आयोजन अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।हर वर्ष
की भांति इस वर्ष भी यह महोत्सव विशाल और दिव्य स्वरूप में आयोजित किया गया, जिसने समूचे शहर को श्याममय बना दिया। श्री खाटू श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव की तैयारियां पिछले एक माह से निरंतर चल रही थीं। 27 फरवरी को सायं 5.30 बजे नरसिंह मंदिर, घंटाघर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा द्वारा विधिवत महा आरती के पश्चात दिव्य रथ में विराजित खाटू नरेश बाबा श्याम की शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। रथ की अलौकिक साज-सज्जा और बाबा का आकर्षक श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।शहर के प्रमुख मार्गों को रंग-बिरंगी रोशनी, पुष्प स
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now