नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।नीमच जिला चिकित्सालय को लेकर एक बार फिर गंभीर आरोप सामने आए हैं। शासकीय अस्पताल होने के बावजूद मरीजों से हजारों रुपये वसूले जाने का आरोप कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने लगाया है। उनका कहना है
कि जिला चिकित्सालय में निशुल्क उपचार के सरकारी प्रावधानों को खुलेआम नजरअंदाज किया जा रहा है। पूर्व में मेटरनिटी वार्ड के चिकित्सकों पर रुपये लेने के आरोप लगे थे और अब ऑर्थोपेडिक वार्ड में हड्डी टूटने के इलाज, उपकरणों और दवाइयों के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें सामने आई हैं।
मंगलवार को इस मामले का खुलासा करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने सागर मंथन से कहा कि कांग्रेस लंबे समय से नीमच जिला चिकित्सालय की खामियों और अव्यवस्थाओं को लेकर आवाज उठाती रही है। आए दिन चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ पर मरीजों से पैसे लेने, समय पर इलाज न देने और उन्हें बाहर से दवाइयां व उपकरण खरीदने के लिए मजबूर क
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now