नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। अक्षय क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के खिलाफ वर्षों से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों का आंदोलन मंगलवार को आठवें दिन और अधिक उग्र हो गया। कलेक्टर कार्यालय परिसर में सहकारिता विभाग की सांकेतिक अर्थी न
िकालकर प्रदर्शनकारियों ने विभागीय लापरवाही के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। “राम नाम सत्य है” के नारों के साथ हुए इस अनोखे विरोध ने प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींचा,वहीं प्रदर्शनकारियों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।प्रदर्शन को रोके जाने की बात पर आक्रोशित पीड़ित सांकेतिक अर्थी लेकर परिसर में ही बैठ गए। उनका आरोप था कि प्रशासन और सहकारिता विभाग पिछले कई वर्षों से उनकी शिकायतों पर कार्रवाई करने में विफल रहा है। इसी दौरान एसडीएम संजीव साहू मौके पर पहुंचे और आंदोलन की अनुमति मांगी,लेकिन प्रदर्शनकारियों के पास कोई अनुमति पत्र नहीं होने पर प्रशासन सख्त हो गया। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस न
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now