नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। ज़िले की सुठोली पंचायत के ग्राम चकब्लाक के ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर अनोखा विरोध दर्ज कराया। मंगलवार को गाँव की दर्जनों महिलाएं मूलभूत सुविधा की गुहार लगाने कलेक्टर की जनसुनवाई में इस कदर
पहुँचीं कि वे घुटनों के बल रेंगते हुए कार्यालय तक आईं और अपनी पीड़ा का मांग-पत्र सौंपा।ग्रामवासियों के अनुसार चकब्लाक की आबादी लगभग 687 है, जिसमें अधिकांश आदिवासी एवं हरिजन समुदाय के लोग रहते हैं। यह गाँव लगभग 200 वर्ष पुराना है तथा डीकेन-रामनगर-सुठोली से कनेरा जाने वाले मुख्य मार्ग से उत्तर दिशा में स्थित है। गाँव तक पहुँचने वाला रास्ता पूरी तरह कच्चा है, जो बारिश के मौसम में कीचड़ और फिसलन से जानलेवा बन जाता है।ग्रामीणों ने कई बार पंचायत प्रतिनिधियों, तहसीलदार और कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिए, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। स्थानीय जनप्रतिनिधि यह कहकर टाल देते हैं कि चकब्लाक राजस्व
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now