नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।जिले के कंजार्डा पठार स्थित धापड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आठ माह की गर्भवती महिला को सांप ने काट लिया। शुक्रवार तड़के 4 बजे के करीब 23 वर्षीय संगीता पति देवीलाल भील जब अपने घर
में सो रही थी, तभी उसे जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया।संगीता के परिजनों ने तत्काल उसे उठाकर पहले गांव के पास स्थित एक देवरे पर ले जाकर झाड़-फूंक करवाई, लेकिन जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे सुबह करीब 8 बजे नीमच जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया है।जिला चिकित्सालय में भर्ती संगीता के पिता रतनलाल भील ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी गर्भवती है और जल्द ही प्रसव की संभावित तिथि है। ऐसे में सांप के काटने की घटना ने पूरे परिवार को चिंता में डाल दिया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।अस्पताल
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now