नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। बुधवार देर शाम हुई मूसलधार बारिश के बाद शहर के कई क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। नालियों की सफाई नहीं होने और नालों पर पक्के अतिक्रमण के चलते बारिश का पानी सड़कों से होते हुए लोगों
के घरों में घुस गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह जैसे ही पानी कम हुआ, इंदिरा नगर, क्राउन सिटी क्षेत्र के निवासी सड़कों पर उतर आए और नगर पालिका के खिलाफ नाराजगी जताई।वार्ड क्रमांक 7 और 8 के रहवासी उषा दलवी सहित अन्य ने बताया कि क्षेत्र में करीब 10 से अधिक मकान मालिकों ने नालों पर पक्का अतिक्रमण कर दिया है, जिससे नालों की सफाई नहीं हो पा रही है और बरसात का पानी घरों में घुस रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रात को कलेक्टर और सुबह नगर पालिका अध्यक्ष को भी सूचना दी गई।जनआक्रोश की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा नगर पालिका टीम के साथ मौके पर पहु
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now