नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरदोड़ा गांव में बुधवार को एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि मामला मारपीट तक पहुँच गया।
इस झगड़े में पति ने पत्नी पर हमला किया, तो वहीं पत्नी और बेटे ने मिलकर पति पर लाठी से वार कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। जिला अस्पताल से सागर मंथन को मिली जानकारी के अनुसार, घायल गजराज (39), पिता देवीसिंह और उसकी पत्नी मंजू कँवर (35) के बीच किसी घरेलू विषय को लेकर कहासुनी हो रही थी, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। देखते ही देखते यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात लाठी-डंडों तक पहुँच गई।डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं लेकिन उनकी
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now