नीमच। महेंद्र उपाध्याय। जिला मुख्यालय से करीब 11 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम घासुंडी बामनी में भूमि बटांकन के नाम पर हल्का पटवारी द्वारा आवेदक से 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार
किया है।जहा लोकायुक्त टीम द्वरा कार्यावाही की जा रही है। लोकायुक्त अधिकारी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नीमच जिले के ग्राम घसुंडी बामनी निवासी आवेदक पारसमल शर्मा ने उज्जैन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के समक्ष एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया था जिसमें उसने बताया कि ग्राम घसुंडी बामनी के हल्का नंबर 5 के पटवारी दिनेश चौरडिया द्वारा उससे भूमि बटांकन के नाम पर 21 हजार की रिश्वत मांगी गई है जिसकी कुछ राशि वह जमा कर चुका है और आज अंतिम राशि जमा करना तय किया गया था।जिसपर आज आवेदक द्वारा जैसे ही पटवारी को 7000 की राशि दी गई तभी मौके पर मौजूद टीम द्वारा तत्काल उसे रंगे हाथों गिरफ्
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now