नीमच। महेंद्र उपाध्याय।शहर के उपनगर नीमच सिटी स्थित शिव शक्ति मठ पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान दत्तात्रेय जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। जिसमें दो दिवसीय आयोजन किए गए।श्री शिव शक्ति मठ के महंत गुरुदेव श्री श्री
भास्करानंद गिरी जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री शिव शंकर मठ नीमच सिटी के तत्वाधान में हर साल भगवान दत्तात्रेय जयंती मनाई जाती है इस वर्ष भी दत्तात्रेय जयंती को लेकर दो दिवसीय आयोजन किए गए जिसमें प्रथम दिवस दिनांक 25 दिसंबर सोमवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया और दिनांक 26 दिसंबर मंगलवार को स्थानीय एवं बाहर से आए हुए संत महात्माओं का एक चल समारोह सुंदर झांकी के साथ शिव शंकर मठ से प्रारंभ हुआ जो शहर के प्रमुख मार्ग से निकाला गया। यह शोभायात्रा नीमच सिटी के प्रमुख मार्गो से निकली एवं पुनः मठ पर पहुंच कर सम्पन्न हुई, जहां पर भगवान की महाआरती की गई। तत्पश्चात प्रसादी वितरण किया गया।
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now