नीमच।महेंद्र उपाध्याय।कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कीर्ति नगर में रविवार सोमवार की दरमियानी रात में अज्ञात चोरों ने सुने मकान को अपना निशाना बनाया है।इस दौरान चोरों ने घर में रखी नगदी व लाखों की ज्वेलरी पर हाथ साफ
करदिया।वारदात की सूचना मिलते ही कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर मामले में जाँच प्रारम्भ की गई है।घटना के संदर्भ में मकान मालिक प्रदीप जायसवाल ने बताया कि वह पारिवारिक कार्य होने की वजह से सह परिवार मन्दसौर गए हुए थे इस दौरान मकान पूरी तरीके से खाली था और परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रदीप जायसवाल ने बताया कि चोरी की घटना में उनके घर में रखे 50 हजार रु नकद और सोने चांदी की लगभग डेढ़ लाख कीमती ज्वेलरी चोर अपने साथ ले गए है। मकान मालिक प्रदीप जायसवाल द्वारा केंट थाने पर लिखित शिकायत
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now