नीमच।महेंद्र उपाध्याय। शहर के कैंट थाने के सामने आज गुरुवार देर श्याम उस समय बड़ी भीड़ एकत्रित हो गई जब एक महिला ने कैंट थाने के मुख्य द्वार के सामने बीच सड़क पर अपना स्कूटर खड़ा करते हुए पुलिस कर्मियों को खरी खोटी सुनाई
और मार्ग बाधित कर दिया,यही नहीं महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए 500- 500 के नोट हवा में उड़ा दिए। इसके बाद पुलिस केंट थाने से बाहर आई और बड़ी मशक्कत के बाद महिला को समझाइए देते हुए मार्ग से हटकर उसे कैंट थाने के अंदर ले गए,सामान्य जानकारी देते हुवे कैंट थाने में पदस्थ महिला पुलिस आरक्षक ने बताया कि उक्त महिला नीमच राजीव नगर की निवासी है महिला मानसिक रूप से ठीक नही है जिसका उपचार भी चल रहा है।महिला द्वारा इस प्रकार के हंगामे पूर्व में भी कीए जा चुके है महिला हर किसी पर खुद के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप लगाती रहती है।
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now