नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। नीमच जिले के ग्राम नैवड में खेत पर मूंगफली बीनने का कार्य कर रही 35 वर्षीय महिला पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल नीमच के निजी अस्पता
ल लेकर पहुंचे, जहां आईसीयू में उसका उपचार जारी है।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, अंशी बाई पति घीसालाल खाती पटेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम नैवड, रविवार को रोजाना की तरह खेत पर मूंगफली निकालने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे पास के खेत से मधुमक्खियों का झुंड अचानक पहुंचा और महिला पर हमला कर दिया।मधुमक्खियों के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए नीमच के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों की निगरानी में आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है।
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now