नीमच। महेंद्र उपाध्याय। ग्राम अमावली महल निवासी 35 वर्षीय प्रताप सिंह पिता भंवर सिंह शक्तावत की विद्युत पोल पर काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों
ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। क्षेत्र में 33 केवी लाइन को कंवर्ट करने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान विद्युत पोल पर काम करते समय उन्हें करंट लग गया और वे खंभे से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।घटना के बाद परिजन और समाजजन मृतक का शव लेकर गोमाबाई रोड स्थित मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यालय के गेट के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now