नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। मजदूरी के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से पति को खो चुकी ग्राम भोलियावास निवासी सपना माली मंगलवार को अपनी पीड़ा बताते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना एवं अंत्येष
्टि सहायता का लाभ अब तक नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।सपना माली ने बताया कि उनके पति नरेन्द्र कुमार पिता स्व. लालुराम माली मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वे मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना-2018 में पंजीकृत थे। 8 अप्रैल 2026 को मजदूरी के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई। पति की मृत्यु के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई है।उनके दो नाबालिग बच्चे हैं, जिनमें पुत्री शिवानी और पुत्र हरिश शामिल हैं।सपना ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद बच्चों के भरण-पोषण और परिवार की रोजी-रोटी चलाना उनके लिए बेहद कठिन हो
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now