नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम आमलीखेड़ा निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान रघुवीर सिंह पिता प्यार सिंह राजपूत उम्र 32 वर्ष के रूप में
हुई है। रघुवीर सिंह बोरदिया कला में मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे और क्षेत्र में एक मिलनसार एवं व्यवहार कुशल युवक के रूप में पहचाने जाते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात रघुवीर सिंह किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बेलारी और गुलाबखेड़ी के बीच सड़क मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे बाइक सहित सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच
Read the Full Story on Our App
This article is locked. To continue reading the complete news story, please download our official mobile application.
Download App Now